जादूगोड़ा: असम और ओडिशा के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जादूगोड़ा बाजार में दुकानदारों और आम लोगों से बाढ़ राहत के लिए सहयोग राशि एकत्र की गई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाजार में दुकानदारों और आम नागरिकों से संपर्क कर बाढ़ प्रभावित परिवारों की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से राहत कार्य के लिए यथासंभव आर्थिक सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान दुकानदारों और आम लोगों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि असम और ओडिशा में बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री और सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से यह राहत कोष संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। संगठन की ओर से लोगों से राहत कार्य में अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने की अपील की गई।
राहत कोष संग्रह अभियान में कृष्ण चंद्र साहू, धीरेन भकत, पानमनी सिंह मुंडा, अंबिका महतो, बिजन सरदार, स्वपन भकत, शत्रुघ्न दास, करण हेंब्रम, नुनाराम रजक, अनूप पुराण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।








