डोमचांच में 15वें वित्त से बना धुलाई घाट, मुखिया बीणा देवी ने किया उद्घाटन

कोडरमा के डोमचांच में 15वें वित्त मद से हड़ खोखरवा तालाब में बने धुलाई घाट का मुखिया बीणा देवी ने उद्घाटन किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा, डोमचांच: बच्छेडीह पंचायत के हड़ खोखरवा तालाब में 15वें वित्त मद से निर्मित धुलाई घाट का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। पंचायत की मुखिया बीणा देवी ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर धुलाई घाट का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुखिया बीणा देवी ने कहा कि धुलाई घाट के निर्माण से पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे तालाब का बेहतर उपयोग हो सकेगा और ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों से जुड़े कार्यों में सहूलियत होगी।

धुलाई घाट के उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड सदस्य रीना देवी, समाजसेवी किशोर यादव, मनोज यादव, बिरेंद्र यादव, छोटू राणा, महावीर राणा, बासुदेव राणा, भुनेसर यादव, मुकेश राणा, राजू सिंह, मुंशी यादव, दशरथ दास, सुमित यादव, विकास राणा, राजू यादव, उदय यादव, राधे यादव, अनिल गुप्ता, सिकेंद्र पासवान, पूना महतो, मुनिता देवी, पिंकी देवी और सुरजी देवी समेत दर्जनों महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने धुलाई घाट के निर्माण को पंचायत क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया। उन्होंने इसके लिए मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *