ड्राइवर रैपिड रिस्पांस सेल ने DSP केवी रमन से की शिष्टाचार मुलाकात

रांची : राजधानी रांची में ड्राइवर रैपिड रिस्पांस सेल की प्रदेश कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के० वी० रमन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने डीएसपी को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर सम्मानित किया और शहर के यातायात तथा

ड्राइवर रैपिड रिस्पांस सेल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में ड्राइवर रैपिड रिस्पांस सेल की प्रदेश कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के० वी० रमन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने डीएसपी को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर सम्मानित किया और शहर के यातायात तथा चालकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Read More : 9 SIM के बाद नहीं मिलेगा नया कनेक्शन, 24 अगस्त से लागू होगा नियम

व्यावसायिक चार पहिया चालकों की समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट

मुलाकात के दौरान संगठन के सदस्यों ने शहर के भीतर चलने वाले चार पहिया यात्री व्यावसायिक वाहनों (Commercial Four-Wheelers) के चालकों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं, नो-पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस चेकिंग से जुड़ी दिक्कतों की ओर नगर उपाधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराया। चालकों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों और चिंताओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा।

डीएसपी के० वी० रमन ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

नगर पुलिस उपाधीक्षक के० वी० रमन ने ड्राइवर रैपिड रिस्पांस सेल के सदस्यों की सभी समस्याओं और बिंदुओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन नियमानुसार चालकों की वाजिब समस्याओं का समाधान करेगा और शहर में बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ-साथ चालकों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख सदस्य और व्यावसायिक वाहन चालक उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *