झारखंड शराब घोटाले में ED का एक्शन : विधायक रामेश्वर उरांव को समन जारी,बेटे रोहित उरांव से भी होगी पूछताछ

रांची। झारखंड शराब घोटाले में ED ने बड़ा एक्शन लिया है। पूर्व मंत्री एवं लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव की मुश्किलें बढ़ गई है। ED ने उन्हें समन भेजा है। रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। शराब घोटाला

रांची। झारखंड शराब घोटाले में ED ने बड़ा एक्शन लिया है। पूर्व मंत्री एवं लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव की मुश्किलें बढ़ गई है। ED ने उन्हें समन भेजा है। रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। शराब घोटाला मामले में उत्पाद विभाग के रिटायर्ड कमिश्नर अमित प्रकाश को भी समन जारी हुआ है। ED ने सभी को जरूरी दस्तावेजों के साथ पेश होने का निर्देश दिया है। केंद्रीय एजेंसी को शराब घोटाले में रामेश्वर उरांव और रोहित उरांव की भूमिका पर संदेह है।

जांच के क्रम में छत्तीसगढ़ की कंपनियों को झारखंड में एंट्री दिलाने के आरोपों की भी पड़ताल की गई। ACB में दर्ज केस को टेकओवर कर ED ने दर्ज की ECIR 10/2025। बता दें कि इससे पहले इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से भी ED पूछताछ कर चुकी है। इससे पहले रामेश्वर उरांव के रांची स्थित बरियातू आवास पर ईडी छापेमारी कर चुकी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.