रांची HEC के पुनरुद्धार की संभावनाओं पर मंथन, राज्यपाल से मिले सांसद

संसदीय समिति के अध्यक्ष तिरुचि शिवा और उपसमिति की संयोजक कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी समेत सांसदों ने राज्यपाल से HEC की स्थिति पर चर्चा की।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को लोक भवन में उद्योग संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा ने शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी), रांची के पुनरुद्धार संबंधी उपसमिति की संयोजक एवं लोकसभा सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी समेत उपसमिति के अन्य सदस्य सांसद भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल में सांसद सुलता देव, डॉ. मल्लू रवि, हसमुखभाई सोमाभाई पटेल और चंदन चौहान शामिल थे। मुलाकात के दौरान एचईसी की मौजूदा स्थिति और उसके पुनरुद्धार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल के साथ विचार-विमर्श किया गया।

दरअसल, उद्योग संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष, उपसमिति की संयोजक और अन्य सदस्य सांसद एचईसी, रांची के पुनरुद्धार से संबंधित विषयों का अध्ययन करने के लिए झारखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान समिति एचईसी की वर्तमान स्थिति, उसकी चुनौतियों और संस्थान के पुनरुद्धार की संभावनाओं का जायजा ले रही है।

लोक भवन में हुई मुलाकात के दौरान राज्यपाल और समिति के सदस्यों के बीच एचईसी से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। समिति के झारखंड दौरे को एचईसी के भविष्य और उसके पुनरुद्धार की संभावनाओं के अध्ययन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एचईसी लंबे समय से वित्तीय और प्रशासनिक चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में संसदीय समिति द्वारा संस्थान की मौजूदा स्थिति और पुनरुद्धार की संभावनाओं का अध्ययन किया जाना कर्मचारियों और संस्थान के भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *