रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा राष्ट्रीय दायित्व मिलने के बाद बुधवार को पहली बार रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य एवं उत्साहपूर्ण अभिनंदन किया।
#VIDEO: रांची पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह#BJPJharkhand #drpradeepverma #ranchi #bjpnationalsecretary #JHLive @PKVarmaRanchi @BJP4Jharkhand pic.twitter.com/ZSqFS72pKt
— JH LIVE (@jhliveonline) August 19, 2026
Read More : झारखंड में छात्रों का आंदोलन स्थगित, सरकार को 60 दिन का अल्टीमेटम
शीर्ष नेतृत्व का व्यक्त किया आभार
मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि यह दायित्व केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रति हृदय से आभार जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं व्यापक बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
छात्र आंदोलन और प्रतियोगी परीक्षाओं पर हेमंत सरकार पर बोला हमला
राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर डॉ. वर्मा ने हेमंत सोरेन सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि चौतरफा दबाव में सरकार ने परीक्षाएं तो रद्द कर दी हैं, लेकिन अब तक निष्पक्ष सीबीआई (CBI) जांच कराने से पीछे क्यों हट रही है? उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “अगर सरकार की मंशा साफ है तो वह सीबीआई जांच कराने से क्यों डर रही है? दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।” उन्होंने प्रतिबद्धता दोहराई कि भाजपा राज्य के युवाओं और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ाई जारी रखेगी।
#WATCH: प्रदीप वर्मा ने छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरा, बोले- दो बार बहुमत के बावजूद राज्य में निराशा का माहौल… BJP के अलावा जनता के सामने कोई विकल्प नहीं…#JHLive #BJPJharkhand #LatestNews #PradeepVarma @PKVarmaRanchi @BJP4Jharkhand @BjpRoshni pic.twitter.com/DTXiCpqVzk
— JH LIVE (@jhliveonline) August 19, 2026
स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रमुख नेता
हवाई अड्डे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मेयर रोशनी खलको, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, प्रदेश मंत्री अमित सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो, नगर अध्यक्ष वरुण साहू, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, मीडिया सह-प्रभारी अजय राय, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज समेत सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








