बिहार में IPS अधिकारियों के तबादले, नालंदा-सारण समेत कई जिलों के SP बदले

गृह विभाग ने कई IPS अधिकारियों का तबादला किया है। नालंदा, सिवान, रोहतास, भोजपुर और सारण समेत कई जगहों पर पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है।

पटना: बिहार सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ IPS अधिकारियों को विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर तैनात किया गया है। एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

DIG स्तर पर भी बड़ा फेरबदल

अधिसूचना के अनुसार, 2010 बैच के IPS अधिकारी अनिल कुमार को DIG वित्त एवं तकनीकी सेवाएं, बिहार, पटना के पद से हटाकर DIG मद्य निषेध एवं ANTF, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है।इसी बैच के मृत्युंजय कुमार चौधरी को DIG निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से DIG नागरिक सुरक्षा, बिहार, पटना भेजा गया है। राजीव रंजन-2 को DIG मानवाधिकार से DIG विशेष निगरानी इकाई बनाया गया है। अजय कुमार पाण्डेय को DIG मद्य निषेध एवं ANTF से DIG वित्त एवं तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आमिर जावेद को DIG (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग), अपराध अनुसंधान विभाग से DIG निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भेजा गया है।

2012 बैच के मिथिलेश कुमार को SP, ERSSS, बिहार से समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर बनाया गया है। सुशील कुमार को DIG विधिक मामले एवं नियम के पद पर रहते हुए अतिरिक्त प्रभार के रूप में DIG मानवाधिकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नालंदा, सिवान और सारण के SP बदले

हृदय कांत को SP आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार से SP नालंदा बनाया गया है। 2016 बैच के राजेश कुमार को SP साइबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई से SP ANTF, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष कुमार को SP (बी), विशेष शाखा से SP विशेष निगरानी इकाई बनाया गया है। विनीत कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के पद से हटाकर SP आतंकवाद निरोधक दस्ता बनाया गया है।

पूरन कुमार झा को SP सिवान से स्थानांतरित कर बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। रामानंद कुमार कौशल को SP (सीओ), अपराध अनुसंधान विभाग से SP विशेष निगरानी इकाई भेजा गया है। रोशन कुमार को SP रोहतास से स्थानांतरित कर SSP सारण की जिम्मेदारी दी गई है। अवधेश दीक्षित को SP (कार्मिक-1), बिहार पुलिस मुख्यालय से SP भोजपुर बनाया गया है। भारत सोनी को SP नालंदा से हटाकर SP सिवान की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मिस्टर राज को SP भोजपुर से स्थानांतरित कर SP रोहतास बनाया गया है।

गरिमा को भी मिली नई जिम्मेदारी

2022 बैच की IPS अधिकारी गरिमा को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर के पद से स्थानांतरित कर SP (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है।गृह विभाग की यह अधिसूचना बिहार के राज्यपाल के आदेश से जारी की गई है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *