राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान, 17 खिलाड़ी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

नई दिल्ली : युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 (National Sports Awards 2025) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार देश के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ के लिए किसी भी खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया

अर्जुन अवॉर्ड

नई दिल्ली : युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 (National Sports Awards 2025) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार देश के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ के लिए किसी भी खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया है। वहीं, 17 उत्कृष्ट एथलीटों को प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड देने का फैसला किया गया है, जबकि पूर्व भारतीय फुटबॉलर आई अरुमनायगम को अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) से सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों का फैसला भारत के उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है।

Read More : ओरमांझी बॉटलिंग प्लांट में सेंधमारी, शराब और अहम साक्ष्य गायब

17 एथलीटों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

अर्जुन पुरस्कार पिछले चार वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर शानदार प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता, खेल-भावना और अनुशासन का परिचय देने वाले खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज, शूटिंग और पैरा-स्पोर्ट्स के कई प्रमुख खिलाड़ियों ने इस सूची में जगह बनाई है।

अर्जुन पुरस्कार 2025 के विजेताओं की सूची :

खिलाड़ीखेल
तेजस्विन शंकरएथलेटिक्स
मुहम्मद अजमल वीएथलेटिक्स
प्रियंका गोस्वामीएथलेटिक्स
त्रिशा जॉलीबैडमिंटन
पुलेला गायत्री गोपीचंदबैडमिंटन
नरेंद्रमुक्केबाजी
विदित गुजरातीशतरंज
दिव्या देशमुखशतरंज
धनुष श्रीकांतबधिर शूटिंग
लालरेमसियामीहॉकी
राजकुमार पालहॉकी
सुरजीतकबड्डी
पूजाकबड्डी
रुद्रांश खंडेलवालपैरा-शूटिंग
एकता भ्यानपैरा एथलेटिक्स
अरविंद सिंहरोइंग
अखिल श्योरणशूटिंग

लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड और द्रोणाचार्य पुरस्कार

वर्ष 1962 के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पूर्व फुटबॉलर आई अरुमनायगम को खेल के प्रति उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) से सम्मानित किया गया है। कोचों को दिए जाने वाले द्रोणाचार्य पुरस्कार (सामान्य श्रेणी) के लिए तीन नामों का चयन किया गया है :

  • परवीर सिंह (एथलेटिक्स)

  • छोटे लाल यादव (मुक्केबाजी)

  • नेहा नंदकुमार चव्हाण (शूटिंग)

वहीं, द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम श्रेणी) के तहत बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र सिंह यादव और कुश्ती कोच वीरेंद्र कुमार को चुना गया है। खेलों के विकास और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए संस्थागत श्रेणी में राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025 पुणे स्थित आर्मी पैरालंपिक नोड (Army Paralympic Node) को दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.