प्रशांत किशोर ने विधायक पद की ली शपथ, बिहार की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प जताया

पटना। बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी को हराने के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें पद और गोपनीयता की डॉ. प्रेम कुमार ने शपथ दिलाई। शपथ

प्रशांत
पटना। बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी को हराने के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें पद और गोपनीयता की डॉ. प्रेम कुमार ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद प्रशांत किशोर ने विधानसभा की सदस्यता को अपने लिए गौरव के साथ बड़ी जिम्मेदारी का क्षण बताया।
उन्होंने कहा कि जिस सदन में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, कृष्ण बाबू, अनुग्रह नारायण सिंह, नीतीश कुमार, लालू यादव, रामविलास पासवान और सुशील मोदी जैसे नेताओं ने काम किया, उसका सदस्य बनना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने इन नेताओं के कार्यों से प्रेरणा लेकर बिहार की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प जताया।
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को 19,246 वोटों के अंतर से हराया था। उन्हें 64,117 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 44,794 मत प्राप्त हुए। इस जीत के बाद विधानसभा में उनकी भूमिका पर राजनीतिक गलियारों की नजर है।
विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर ने बांकीपुर के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य भी रखा है। उन्होंने युवाओं से सीवी और बायोडाटा जमा करने की अपील की है। उनका लक्ष्य अगले एक-दो वर्षों में कम से कम 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *