रांची : श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री जीण माता प्रचार समिति, रांची के तत्वावधान में रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के द्वितीय तल पर माँ श्री जीण भवानी जी का भव्य दरबार सजाया गया। इस दौरान अलौकिक श्रृंगार, मंगल पाठ एवं चुनरी महोत्सव का आयोजन अत्यंत भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।
शीतल कटारुका ने प्रस्तुत किया मंगल पाठ
पुरुलिया से पधारीं मंगल पाठ वाचक शीतल कटारुका ने माँ का गुणगान और मंगल पाठ प्रस्तुत किया। उन्होंने “गजानन आज पधारो” भजन और माँ की ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। उनके मधुर भजनों “धन घडी धन भाग्य हमारा, मैया जी म्हारे घरा पधारया, करो सुआगत मैया को” से पूरा परिसर गूंज उठा और भक्तगण झूमने लगे।
अलौकिक श्रृंगार और चुनरी उत्सव
आयोजन के दौरान माँ जीण भवानी का विशेष अलौकिक श्रृंगार किया गया। माँ को नाना प्रकार की चुनरियां, गजरा, मेहंदी और भोग अर्पित कर उनका दरबार सजाया गया। श्रद्धालुओं ने माँ को चुनरी चढ़ाकर अपनी सुख-समृद्धि और मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

आयोजन में इनका रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालडीवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा तथा सदस्य संदीप शर्मा, रमेश सोमानी, विनोद अग्रवाल, मोहित शर्मा, कविता सोमानी, सविता शर्मा, सुनीता मित्तल, निधि विजयवर्गीय, एकता शर्मा, नेहा शर्मा, उषा शर्मा, शीतल अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल और ऋतु शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।








