रांची में स्वतंत्रता दिवस 2026 की धूम, DC मंजुनाथ भजन्त्री ने दी बधाई

रांची : 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर DC मंजुनाथ भजन्त्री ने अपने आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने पूरे रांची जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दीं। Read more : स्वतंत्रता दिवस

DC मंजुनाथ भजन्त्री

रांची : 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर DC मंजुनाथ भजन्त्री ने अपने आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने पूरे रांची जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दीं।

Read more : स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने दुमका में फहराया ध्वज

ध्वजारोहण समारोह के दौरान प्रशासनिक अमले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और राष्ट्र ध्वज को सलामी दी।

ध्वजारोहण समारोह में कौन-कौन हुए शामिल?

इस गरिमामय समारोह में उप-विकास आयुक्त राँची संजय भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण और अपर समाहर्त्ता राँची रामनारायण सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।

इसके साथ ही विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची मोनी कुमारी, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) धनंजय, जिला परिवहन पदाधिकारी राँची अखिलेश कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी राँची उर्वशी पांडे और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राँची के. के. राजहंस भी उपस्थित थे।

प्रशासनिक अधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति

समारोह में परियोजना निदेशक ITDA रांची मनीषा तिर्की, जिला नजारत उप समाहर्ता सह ओ•एस•डी• उपायुक्त राँची डॉ. सुदेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राँची रामगोपाल पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची बिवेक कुमार सुमन, उप निदेशक सामाजिक सुरक्षा राँची रविशंकर मिश्रा तथा अंचल अधिकारी राँची (शहरी) सहित अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *