80वां स्वतंत्रता दिवस: CM हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों को दिए पदक

Ranchi :80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य राजकीय समारोह में CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के कर्मवीरों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। परेड कमांडरों को मिला पहला सम्मान समारोह की शुरुआत में CM हेमंत

CM हेमंत सोरेन

Ranchi :80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य राजकीय समारोह में CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के कर्मवीरों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

परेड कमांडरों को मिला पहला सम्मान

समारोह की शुरुआत में CM हेमंत सोरेन के करकमलों से सबसे पहले परेड के फर्स्ट-इन-कमांड (वर्ष 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी) राघवेंद्र शर्मा को सम्मानित किया गया. CM hemइसके साथ ही, परेड के सेकंड-इन-कमांड परिचारी प्रवर द्वितीय अनीश मोमित कुजूर और अतिथि प्लाटून के रूप में शामिल ओडिशा पुलिस के प्लाटून कमांडर अवर निरीक्षक दीपक बावरी को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों का सम्मान

समारोह के दौरान सराहनीय सेवा पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक तथा वीरता पदक प्रदान किए गए। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक (रेल) डॉ. माइकल राज तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक (विशेष शाखा) अनुरंजन को सम्मानित किया गया।

इनके अलावा, पुलिस उपाधीक्षक (एटीएस) मनोज कुमार राय, पुलिस उपाधीक्षक (विशेष शाखा) नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक (तकनीक एवं संचार सेवाएं) अरुण कुमार तथा पुलिस निरीक्षक असित कुमार मोदी को भी पदक देकर सम्मानित किया गया।

एसटीएफ और पुलिसकर्मियों को मिला सराहनीय सेवा पदक

सराहनीय सेवा के लिए सहायक अवर निरीक्षक अरविंद कुमार पालित, संजीव कुमार झा, विजय कुमार, दीपक पुंज तथा महेंद्र महतो को पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा चालक हवलदार मोहम्मद इकबाल, चालक हवलदार बिंद्राय मुंडरी, महिला आरक्षी मानती खलखो, प्रभा देवी, हवलदार विजय थापा, महिला हवलदार रंजीता कुजूर, आरक्षी विदेशी माझी, अजय कुमार दुबे, पुष्पा ओड़िया तथा दीपक कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया।

कैलाश कुमार श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पदक

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से जैप-1 रांची के हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठ को अलंकृत किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

बहादुरी के लिए सैनिकों को वीरता मेडल

वीरता मेडल पुलिस इंस्पेक्टर विनय कुमार (तत्कालीन पुलिस सब-इंस्पेक्टर, लातेहार), कॉन्स्टेबल वेद प्रकाश महतो और कॉन्स्टेबल रामचंद्र कुमार महतो को दिए गए। इन जवानों को उनकी हिम्मत और बेहतरीन सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान CM हेमंत सोरेन ने सम्मानित सभी अधिकारियों और जवानों को बधाई दी और कहा कि झारखंड के विकास और सुरक्षा में इन बहादुर जवानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *