रांची में 23 अगस्त को निकलेगी बाल कांवड़ यात्रा, पोस्टर लॉन्च

रांची : श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर की ओर से 23 अगस्त को भव्य बाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया। इसके साथ ही बच्चों की अधिक

बाल कांवड़ यात्रा

रांची : श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर की ओर से 23 अगस्त को भव्य बाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया। इसके साथ ही बच्चों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। आयोजन समिति ने बच्चों के नामांकन के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। इच्छुक अभिभावक एवं श्रद्धालु 9431114482 और 9334347352 पर संपर्क कर अपने बच्चों का नामांकन करा सकते हैं।

Read More : दुमका मूक-बधिर विद्यालय पहुंचे राज्यपाल, आवश्यक सामग्री का किया वितरण

नक्षत्र वन से पहाड़ी मंदिर तक जाएगी यात्रा

महासमिति की पूर्व बैठक में निर्णय लिया गया था कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नक्षत्र वन, लोक भवन के समीप से शुरू होगी और रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचेगी। पहाड़ी मंदिर पहुंचने के बाद बाल कांवड़िए भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चे गेरुआ वस्त्र पहनकर पैदल जल लेकर शामिल होंगे।

झांकियां और बाल शिव रथ होंगे आकर्षण

इस वर्ष यात्रा में जीवंत झांकियों के साथ ढोल-नगाड़े, डीजे और ताशा की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा विशेष रूप से सजाया गया बाल शिव रथ भी यात्रा का आकर्षण रहेगा। आयोजन समिति का लक्ष्य इस वर्ष की बाल कांवड़ यात्रा को अब तक की सबसे भव्य, अनुशासित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध यात्रा बनाना है।

बच्चों को संस्कृति और संस्कार से जोड़ने का प्रयास

महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और सनातन परंपराओं के प्रति आस्था जागृत करने का प्रयास है। उन्होंने शहरवासियों से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। महासमिति के प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि बाल कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों को यात्रा में शामिल कराने की अपील की।

पोस्टर लॉन्च में ये लोग रहे मौजूद

पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में राजेश कुमार साहू, बादल सिंह, अरुण वर्मा, रिवाल्डो वर्मा, भोला सिंह, शुभाशीष चटर्जी, देवाशीष राय, हर्ष कुमार और बद्री सहित महासमिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने बाल कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *