दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले बम से उड़ाने की धमकी, HC समेत छह जगह ईमेल से हड़कंप

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस समारोह से ठीक पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ईमेल के जरिए शहर की छह महत्वपूर्ण जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी भरे ईमेल में दिल्ली हाई

दिल्ली

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस समारोह से ठीक पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ईमेल के जरिए शहर की छह महत्वपूर्ण जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी भरे ईमेल में दिल्ली हाई कोर्ट, प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर और जामनगर हाउस जैसे अति-संवेदनशील स्थान शामिल हैं। धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। ऐहतियात के तौर पर दिल्ली हाई कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को बाहर निकालकर अदालती कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू की।

Read More : RRB JE Recruitment 2026 : 3993 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

प्रारंभिक जांच और तलाशी के दौरान हाई कोर्ट परिसर से कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। दिल्ली हाई कोर्ट के जॉइंट सेक्रेटरी, एडवोकेट कुणाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया, “बम की धमकी फर्जी (हॉक्स) प्रतीत हो रही है, फिलहाल सब कुछ पूरी तरह नियंत्रण में है। सुरक्षा दस्ता जांच में जुटा है और किसी तरह का खतरा नहीं है।”

ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

15 अगस्त के मद्देनजर दिल्ली में पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल और तकनीकी टीमें सक्रिय हो गई हैं। ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) का पता लगाकर यह जांच की जा रही है कि यह संदेश किसने और किस मकसद से भेजा था। हाल के दिनों में स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों को मिलने वाली ऐसी फर्जी धमकियों के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसे लेकर पुलिस प्रशासन बेहद गंभीर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *