घर देखने पहुंचे दंपति पर पिटबुल का हमला, CCTV वायरल

पटियाला : पंजाब के पटियाला स्थित घुम्मन नगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार शाम किराए का मकान देखने पहुंचे पति-पत्नी पर एक पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पिटबुल

पटियाला : पंजाब के पटियाला स्थित घुम्मन नगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार शाम किराए का मकान देखने पहुंचे पति-पत्नी पर एक पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सर्जरी के बाद ICU में रखा गया है, जबकि उनके पति के पूरे शरीर पर गहरे जख्म और टांके आए हैं।

Read More : मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित : लोकसभा 1 मिनट, राज्यसभा 1 घंटे चली

पीड़ित अंकित सभरवाल ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वे अपनी पत्नी शिफाली के साथ प्रॉपर्टी डीलर के बुलावे पर नया घर देखने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने मेन गेट की कुंडी खोली, अंदर मौजूद पिटबुल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। अंकित के मुताबिक, कुत्ते ने सबसे पहले उनकी पत्नी को निशाना बनाया और उनकी बाजुओं व जांघों को बुरी तरह नोच डाला। अपनी पत्नी को बचाने के लिए जब अंकित कुत्ते से भिड़े, तो पिटबुल ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे उनके पैर और पीठ पर गहरे घाव हो गए।

CCTV फुटेज में कैद हुई खौफनाक घटना

घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें पिटबुल का हिंसक रूप साफ देखा जा सकता है। चीख-पुकार सुनकर घर की एक महिला हाथ में डंडा लेकर बाहर आई और कुत्ते को हटाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता नहीं रुका। इसके बाद आसपास के स्थानीय नागरिक लाठियां लेकर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दंपति को कुत्ते के जबड़े से छुड़ाया। पीड़ित अंकित ने बताया कि कुत्ता इतना खूंखार था कि अपने मालिक के चिल्लाने पर भी पीछे नहीं हटा। उन्होंने प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई और इंसाफ की गुहार लगाई है।

पटियाला में पिटबुल जैसी आक्रामक नस्ल के कुत्तों पर बैन की तैयारी

इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। मामले का संज्ञान लेते हुए पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि शहर में पिटबुल जैसी खतरनाक और आक्रामक नस्ल के कुत्तों को पालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम की आगामी हाउस मीटिंग में इसका विशेष प्रस्ताव लाया जाएगा। मामले में पुलिस ने पीड़ित अंकित सभरवाल के बयान दर्ज कर लिए हैं और लापरवाही बरतने वाले कुत्ता मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *