मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित : लोकसभा 1 मिनट, राज्यसभा 1 घंटे चली

नई दिल्ली : संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही केवल 1 मिनट ही चल सकी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही करीब 1 घंटे तक चली। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री

मानसून सत्र

नई दिल्ली : संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही केवल 1 मिनट ही चल सकी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही करीब 1 घंटे तक चली। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन में वंदे मातरम गान के बाद कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की।

Read More : स्वतंत्रता दिवस 2026 : गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस… जानें नियम

वहीं, राज्यसभा में आखिरी दिन MMDR संशोधन बिल को पास कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में अपने कार्यक्रम के बाद हुए शुद्धिकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने अनोखा प्रदर्शन किया। मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी सांसद हाथ में मंकी टॉय लेकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में प्रियंका गांधी और सुप्रिया सुले समेत कई अन्य सांसद भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए।

114 घंटे में से सिर्फ 17 घंटे चली लोकसभा

मानसून सत्र के दौरान लोकसभा की कुल 19 बैठकें हुईं। आमतौर पर सदन की बैठक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलती है, जिसमें दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच ब्रेक होता है। इस तरह एक दिन में करीब 6 घंटे काम का समय होता है। 19 बैठकों के हिसाब से लोकसभा में कुल 114 घंटे कार्यवाही होनी थी, लेकिन यह केवल 17 घंटे 30 मिनट ही चल पाई। यानी करीब 96 घंटे 30 मिनट का समय हंगामे की वजह से बर्बाद हुआ। इससे पहले 2025 का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चला था, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा की 21-21 बैठकें हुई थीं। उस समय लोकसभा में सिर्फ 37 घंटे काम हुआ था।

राज्यसभा में 76 घंटे से ज्यादा का नुकसान

राज्यसभा में भी बैठकों की संख्या लोकसभा के बराबर ही रही। राज्यसभा में भी कुल 114 घंटे काम होना तय था, लेकिन असल में केवल 37 घंटे 20 मिनट ही कामकाज हो सका। इस तरह राज्यसभा में तय समय से करीब 76 घंटे 40 मिनट कम कार्यवाही हुई और बाकी समय हंगामे की भेंट चढ़ गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *