मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का फुल ड्रेस रिहर्सल, CM करेंगे ध्वजारोहण

रांची : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. समारोह के दौरान झारखंड के CM हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे. आयोजन को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से गुरुवार

स्वतंत्रता दिवस

रांची : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. समारोह के दौरान झारखंड के CM हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे. आयोजन को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुआ. इस रिहर्सल का नेतृत्व रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री और SSP राकेश रंजन ने किया. रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाली सभी औपचारिक गतिविधियों, परेड, राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से जुड़े प्रोटोकॉल का सटीक पालन किया गया.

Read More : स्वतंत्रता दिवस 2026 : गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस… जानें नियम

दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की ज्वाइंट ब्रीफिंग

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई. DC मंजूनाथ भजन्त्री, एसएसपी राकेश रंजन, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और एडीएम (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने अधिकारियों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने और मुख्य अतिथियों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. एसएसपी राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि समारोह स्थल पर आने वाले सभी आगंतुकों की सघन जांच की जाए ताकि कोई भी अवांछित व्यक्ति या आपत्तिजनक सामग्री अंदर प्रवेश न कर सके.

ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध और 14 प्लाटूनों का संचलन

सुरक्षा कारणों से मोरहाबादी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में निजी ड्रोन वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. केवल सरकारी विभाग द्वारा ही ड्रोन से निगरानी और कवरेज की अनुमति होगी. इस बार परेड में सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, उड़ीसा पुलिस, झारखंड जगुआर, जैप, रांची जिला बल, झारखंड होमगार्ड और एनसीसी सहित कुल 14 प्लाटून हिस्सा ले रही हैं. परेड के फर्स्ट इन कमांड वर्ष 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री राघवेंद्र शर्मा (वर्तमान में रामगढ़ में पदस्थापित) होंगे, जबकि सेकेंड इन कमांड परिचारी प्रवर द्वितीय श्री अनिश मोमित कुजूर होंगे.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *