नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ को लेकर एक बड़ा एलान किया है. उन्होंने समर्थकों और सोशल मीडिया यूजर्स को जानकारी देते हुए बताया कि जंतर-मंतर का सीजन-2 जल्द ही शुरू होने जा रहा है. अभिजीत दीपके ने कहा, “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी लोग लगातार कमेंट कर पूछ रहे थे कि जंतर-मंतर का सीजन-2 कब आएगा. मैं उन सभी को बताना चाहता हूं कि इसका दूसरा सीजन बहुत जल्द दर्शकों और जनता के बीच शुरू होने वाला है.”
Read More : राहुल गांधी पर आरोप लगाने से पहले BJP अपनी सरकारों का रिकॉर्ड देखे : केशव महतो कमलेश
वॉलंटियर्स मीट के लिए नहीं मिल रहा हॉल, BJP पर लगाया आरोप
जंतर-मंतर सीजन-2 के एलान के साथ ही अभिजीत दीपके ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दीपके का दावा है कि राजनीतिक दबाव के कारण उनकी पार्टी को दिल्ली में वॉलंटियर्स मीट आयोजित करने के लिए हॉल नहीं मिलने दिया जा रहा है. दीपके ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “आज दिल्ली में हमारी वॉलंटियर्स मीट तय थी, जिसके लिए दूर-दराज से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और युवा आए थे. लेकिन हमारी मीटिंग को रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है.”
‘मालिकों को मिली धमकियां, ऊपर से दबाव का हवाला’
अभिजीत दीपके ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, “हम काफी समय से हॉल ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई भी किराए पर जगह देने को तैयार नहीं था. हर जगह से यही कहा जा रहा था कि ऊपर से भारी दबाव है. बड़ी मुश्किलों के बाद हमें एक हॉल मिला था, जिसकी हमारे पास बाकायदा रसीद भी मौजूद है.” उन्होंने आरोप लगाया, “बुधवार सुबह ही हॉल के मालिकों को धमकियां दी गईं कि अगर CJP की मीटिंग होने दी तो अंजाम बुरा होगा. यह सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है. बीजेपी देश के युवाओं से डर चुकी है, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि इन हरकतों से हम डर जाएंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है.”



