झारखंड पुलिस के 29 अधिकारी-कर्मी होंगे सम्मानित, कैलाश श्रेष्ठ को PPM

रांची : स्वतंत्रता दिवस 2026 झारखंड पुलिस के लिए गौरवशाली क्षण लेकर आ रहा है। 15 अगस्त को राज्य के उन 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी अदम्य वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय कार्यों के जरिए विभाग का मान बढ़ाया

पुलिस

रांची : स्वतंत्रता दिवस 2026 झारखंड पुलिस के लिए गौरवशाली क्षण लेकर आ रहा है। 15 अगस्त को राज्य के उन 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी अदम्य वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय कार्यों के जरिए विभाग का मान बढ़ाया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूची में राष्ट्रपति पदक, वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) और सराहनीय सेवा पदक पाने वालों के नाम शामिल हैं।

Read More : Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, मचा हड़कंप

कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पदक

विशिष्ट सेवा के लिए दिए जाने वाले President’s Police Medal (PPM) के लिए अवर निरीक्षक कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ का चयन किया गया है। वह वर्तमान में झारखंड सशस्त्र पुलिस बल-1, रांची में पदस्थ हैं। उन्हें यह सम्मान विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाएगा।

पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

वीरता के लिए Gallantry Medal (GM) पाने वालों में लातेहार और जामताड़ा में तैनात पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें विनय कुमार, प्रमोद कुमार राय, आरक्षी/175 पेद प्रकाश महतो, रामचन्द्र कुमार महतो और आरक्षी कृष्णा मुर्मू के नाम शामिल हैं। इन सभी को वीरता के लिए पदक प्रदान किया जाएगा।

सराहनीय सेवा के लिए 23 अधिकारी-कर्मी

सबसे अधिक संख्या Meritorious Service Medal (MSM) पाने वाले अधिकारी-कर्मियों की है। इस श्रेणी में कुल 23 पुलिस अधिकारी-कर्मी शामिल हैं। इनमें पुलिस महानिरीक्षक स्तर से लेकर पुलिसकर्मी तक शामिल हैं। सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में आईपीएस डॉ. माइकलराज एस, आईपीएस अन्नपू विजायलक्ष्मी और आईपीएस अनुरंजन किस्पोट्टा शामिल हैं। इसके अलावा नीरज कुमार, अरुण कुमार, अरविंद कुमार पालित, वाशिष्ट कुंवर, संजय कुमार झा, विजय कुमार, मो इरफान, द्वारका मंडल, मानती खलखो, प्रभा देवी, मनोज कुमार राय, असीत कुमार मोदी, दीपक मुंडा, महेंद्र महतो, हवलदार विजय थापा, रंजिता कुजूर, विदेशी मांझी, अजय कुमार दुबे, पूजा अंडा और दीपक कुमार सिंह को भी सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। ये अधिकारी और कर्मी पुलिस मुख्यालय, ATS, STF, विशेष शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल, संचार एवं तकनीकी सेवाएं तथा रांची, गढ़वा, चतरा, गुमला और अन्य स्थानों पर तैनात हैं।

13 अगस्त तक रांची SSP के समक्ष रिपोर्ट

पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पदक प्राप्त करने वाले अधिकारी और कर्मी कल यानी 13 अगस्त की दोपहर तक SSP रांची के समक्ष रिपोर्ट करें। यदि इस दौरान किसी अधिकारी या कर्मी का स्थानांतरण या पदस्थापन हो गया है, तो संबंधित SSP. SP या नियंत्रक पदाधिकारी को इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

पदक पहनकर समारोह में शामिल होंगे कर्मी

स्वतंत्रता दिवस के अलंकरण समारोह के लिए पुलिस मुख्यालय ने ड्रेस कोड भी तय किया है। अवर निरीक्षक स्तर से ऊपर के पुलिस पदाधिकारी Ceremonial Dress (Review Order ‘B’), पीक कैप, सम ब्राउन और क्रॉस बेल्ट के साथ पदक धारण कर समारोह में शामिल होंगे। अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी Proper Working Uniform में अपने प्राप्त पदक धारण कर समारोह में उपस्थित रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *