नई दिल्ली : PM मोदी के गृहनगर गुजरात के वडनगर में पर्यटन को नए आयाम देने के लिए ‘वडनगर हेरिटेज ऑटो रिक्शा पहल’ की शुरुआत की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत शहर के पारंपरिक ऑटो-रिक्शा को नया, आकर्षक और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध वडनगर को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए गुजरात सरकार लगातार विकास योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ‘गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड’ (GSFC) ने अपने सीएसआर (CSR) फंड के माध्यम से इस विशेष परियोजना की जिम्मेदारी उठाई है। इस प्रोजेक्ट को राज्य के पर्यटन और परिवहन विभाग द्वारा लॉजिस्टिकल सहायता प्रदान की जा रही है।
Read More : सुभाष चंद्र बोस की अस्थियों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र से जवाब
इस योजना के तहत शहर के ऑटो-रिक्शा को हेरिटेज लुक में नया स्वरूप देने के लिए प्रति रिक्शा 50 हजार रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। पहले चरण में 21 ऑटो-रिक्शा का चयन कर उनका सफलतापूर्वक कायाकल्प किया जा चुका है। वडनगर में वर्तमान में 300 से अधिक पंजीकृत ऑटो-रिक्शा हैं। सरकार और जीएसएफसी की इस संयुक्त पहल से अधिक से अधिक चालकों को जोड़ने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। जो भी चालक अपने ऑटो को ऐतिहासिक लुक देना चाहते हैं, वे वडनगर एसटी डिपो में जीएसएफसी के प्रतिनिधि से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
प्रशासन को उम्मीद है कि इस कदम से जहां एक ओर वडनगर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को शहर के इतिहास और संस्कृति का अनोखा अनुभव मिलेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय रोजगार और रिक्शा चालकों की आय में भी काफी बढ़ोतरी होगी।
VIDEO | Vadnagar, Gujarat: The city’s rich heritage is now finding a unique expression on the streets through Heritage Auto-Rickshaws. Under a special CSR initiative by GSFC, old autos are being retrofitted with designs inspired by Vadnagar’s historical and cultural legacy. With… pic.twitter.com/pyLtFY53TD
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2026




