कलकत्ता : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्रिकेटर पर एक मेडिकल स्टूडेंट की शिकायत के आधार पर बलात्कार, मारपीट और आपराधिक धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों में यह कार्रवाई की गई है। पीड़िता ने इस वर्ष जून महीने में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप के अनुसार, अभिषेक पोरेल ने शादी का झूठा वादा करके छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसके साथ मारपीट व धमकी देने की घटना को अंजाम दिया।
Read More : CM सुवेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… देखें VIDEO
मामले की सुनवाई करते हुए 21 जुलाई को कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे। अदालत ने पुलिस को क्रिकेटर को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस को जब्त करने का आदेश दिया था, जिसके बाद पुलिस ने यह कदम उठाया। बता दें कि 23 साल के अभिषेक पोरेल घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलते हैं और अब तक 116 मैच खेल चुके हैं। वहीं आईपीएल में वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए 35 मुकाबले खेल चुके हैं, जहां फ्रेंचाइजी ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
दूसरी ओर, गिरफ्तार क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और झूठे हैं।




