रांची। लायंस क्लब ऑफ़ रांची की ओर से सावन मास के दूसरे सोमवार को पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के सामने लायन मंजुला जायसवाल एवं लायन रविन्द्र वर्णवाल के नेतृत्व में कांवरियों का स्वागत शिविर लगाकर किया गया।
बोल बम एवं हर हर महादेव के जयकारों की गूंज में उपस्थित कांवरियों के बीच शरबत एवं चने का वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. पूनम सखुजा ने कांवरियों के बीच शिव जी का लॉकेट बांटा।
सचिव लायन मंजू तिवारी एवं कोषाध्यक्ष लायन रजनी मोर ने तत्परता पूर्वक सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलापाल विनोद गढ़यानख् पूर्व अध्यक्ष मंडली डॉ. हरमिंदर वीर सिंह, अजय सखुजा, वी. पी. जायसवाल, शांतनु तिवारी, राजेश मोर सुबोध वर्मा, धीरज ग्रोवर, मंजू कुमार, सोना गढ़यान , सुनीता चौधरी कांवरिया सेवा में भाग लिया।




