CM विजय और संगीता के बीच सुलह! फैमिली कोर्ट से तलाक याचिका वापस

चेन्नई : तमिलनाडु के CMऔर TVK के अध्यक्ष थलपति विजय तथा उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद में राहत भरी खबर सामने आई है। संगीता ने चेन्गलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली

विजय

चेन्नई : तमिलनाडु के CMऔर TVK के अध्यक्ष थलपति विजय तथा उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद में राहत भरी खबर सामने आई है। संगीता ने चेन्गलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है। पिछले कई महीनों से मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इस हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, हालिया घटनाक्रम के बाद दोनों के बीच मतभेद सुलझने और 27 साल पुराने इस रिश्ते को बचाने की दिशा में सकारात्मक कदम देखने को मिल रहे हैं।

Read More : गैंगस्टर प्रिंस खान पर शिकंजा: पुलिस ने गुर्गे राणा राहुल के घर चिपकाया इश्तहार

तलाक याचिका में लगाए गए थे गंभीर आरोप

संगीता द्वारा पूर्व में दायर की गई याचिका में विजय पर निजी और सामाजिक जीवन से दूर करने, वित्तीय पाबंदियां लगाने तथा मानसिक तनाव देने के आरोप लगाए गए थे। याचिका में यह भी कहा गया था कि इन परिस्थितियों के कारण उन्हें और उनके दोनों बच्चों (जेसन संजय और दिव्या साशा) को काफी मानसिक कष्ट सहना पड़ा। हालांकि, अब दोनों पक्षों के बीच बातचीत और आपसी समझ के बाद अदालत में विचाराधीन मामले को समाप्त कर दिया गया है।

कौन हैं संगीता सोरनालिंगम?

थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम यूके (UK) के एक संपन्न श्रीलंकाई तमिल कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। विजय और संगीता का विवाह 25 अगस्त 1999 को हुआ था। संगीता शुरुआत में विजय की बहुत बड़ी प्रशंसक (फैंस) थीं और उनसे मिलने लंदन से चेन्नई के शूटिंग सेट पर आई थीं। वहीं से दोनों के बीच जान-पहचान शुरू हुई, जो बाद में शादी में बदल गई। स्टार-वाइफ होने के बावजूद संगीता हमेशा चकाचौंध से दूर अपने परिवार की प्राथमिकताओं पर ध्यान देने के लिए जानी जाती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *