रांची में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर: गुमटी और ठेले जब्त, नाली से हटा अवैध निर्माण

रांची : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक बड़ा विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत शुक्रवार को शहर के दो प्रमुख व्यस्त मार्गों लाइन टैंक मार्ग से करमटोली

अतिक्रमण

रांची : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक बड़ा विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत शुक्रवार को शहर के दो प्रमुख व्यस्त मार्गों लाइन टैंक मार्ग से करमटोली चौक और किशोरगंज चौक से गाड़ीखाना चौक के बीच व्यापक स्तर पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई की गई। लाइन टैंक-करमटोली मार्ग पर निरीक्षण के दौरान 8 अस्थायी अवैध ढांचों को हटाया गया, जबकि सड़क किनारे से 2 गुमटियों और 3 ठेलों को जब्त किया गया। इसके अलावा, करमटोली मार्ग पर स्थित 3 व्यावसायिक भवनों के फ्रंट सेटबैक व पार्किंग एरिया में अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन होर्डिंग्स और बोर्ड्स को काटकर जब्त कर लिया गया।

दूसरी ओर, किशोरगंज-गाड़ीखाना मार्ग पर 2 भवनों के फ्रंट सेटबैक में किए गए अवैध निर्माणों को ढहाया गया और नाली के ऊपर बनाई गई अवैध बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही, गिफ्ट डीड की जमीन पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को चिन्हित कर पूरी तरह हटा दिया गया। इस बड़ी कार्रवाई के बाद नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए भवन स्वामियों और आम नागरिकों को चेतावनी दी है कि पार्किंग स्थलों, फ्रंट सेटबैक या सार्वजनिक जमीनों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या व्यावसायिक उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम ने सभी से भवन निर्माण उप-नियमों (Building Bylaws) का पालन करने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि शहर के अन्य हिस्सों में भी यह अतिक्रमण रोधी अभियान लगातार जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *