हजारीबाग : हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत अमनारी गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण बीती रात एक पुराना कच्चा मकान अचानक ढह गया। मिली जानकारी के अनुसार यह सालों पुराना मिट्टी का घर गांव के बढ़न महतो का था और लंबे समय से खाली पड़ा हुआ था। लगातार बारिश की वजह से दीवारें कमजोर हो चुकी थीं।
Read More : पटना में तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, उग्र भीड़ ने फूंकी बस और पुलिस की गाड़ियां
मलबे में दिखे चांदी जैसे सिक्के, देखने उमड़े लोग
शुक्रवार सुबह जब परिजन और स्थानीय लोग मकान का मलबा हटाने लगे, तो उसमें दर्जनों चांदी जैसे पुराने सिक्के दिखाई दिए। मलबे से सिक्के मिलने की खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
डर के कारण सिक्कों को हाथ लगाने से बच रहे ग्रामीण
सिक्के मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की अफवाहें और चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे पुराना खजाना बता रहे हैं, तो कुछ लोग अनहोनी के डर और भूत-प्रेत की आशंका से सिक्कों को छूने तक से बच रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये सिक्के वास्तव में चांदी के हैं या किसी अन्य धातु के और ये कि




