रांची के श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में संगीतमय बीतक कथा का शुभारंभ, भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

रांची : एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट के तत्वावधान में रांची के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में चार दिवसीय संगीतमय श्रीकृष्ण बीतक कथा महोत्सव का गुरुवार को भक्ति और उल्लास के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। यह दिव्य आयोजन ट्रस्ट के संस्थापक डॉ.

श्री कृष्ण

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट के तत्वावधान में रांची के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में चार दिवसीय संगीतमय श्रीकृष्ण बीतक कथा महोत्सव का गुरुवार को भक्ति और उल्लास के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। यह दिव्य आयोजन ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में शुरू हुआ है। कथा का वाचन वृंदावन से पधारीं सुप्रसिद्ध कथा वाचिका परम पूज्य विदुषी साध्वी मीना महाराज एवं विदुषी साध्वी पूर्णा महाराज के श्रीमुख से हो रहा है। उनकी मधुर वाणी और संगीतमय प्रस्तुति ने पहले ही दिन श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने दोनों पूज्य कथा वाचिकाओं को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जीवन, धर्म, प्रेम, करुणा और सनातन संस्कृति के महान आदर्शों का संगीतमय वर्णन किया जाएगा।

Read More : NEET-NET धांधली पर चुप रहने वाली BJP को बोलने का अधिकार नहीं : आलोक कुमार दूबे

कृष्ण जन्मोत्सव और बाल लीलाओं के वर्णन पर झूमे भक्त

कथा के प्रथम दिवस साध्वी मीना महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्मोत्सव, उनके बाल स्वरूप तथा गोकुल और वृंदावन की मनोहारी लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान प्रस्तुत किए गए भक्तिमय भजनों, संकीर्तन और मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

श्री कृष्ण

9 अगस्त तक चलेगा महोत्सव, दोपहर 2:30 बजे से कथा

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि यह संगीतमय श्रीकृष्ण बीतक कथा महोत्सव 6 अगस्त से 9 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। कथा प्रतिदिन अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक चलेगी। उन्होंने रांची और आसपास के सभी श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ उठाने की अपील की है।

कार्यक्रम में ये गणमान्य रहे उपस्थित

शुभारंभ के इस अवसर पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, बिष्णु सोनी, ज्ञान चन्द्र शर्मा, संजय सर्राफ, विधा देवी अग्रवाल, बिमला जालान, शोभा जालान, सरिता अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, शकुन्तला केजरीवाल, रमा डोकानिया, उषा मोदी, नन्द रानी पाठक, रेखा पोद्दार, शिला मुरारका, रिंकु जालान और सुनीता अग्रवाल समेत ट्रस्ट के कई सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.