धारा 370 हटने की 7वीं वर्षगांठ पर बोले PM मोदी, J&K-लद्दाख में हुआ सर्वांगीण विकास

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से अनुच्छेद 370 और 35(A) हटाए जाने के आज सात वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि 5 अगस्त 2019 को यह धाराएं

धारा 370

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से अनुच्छेद 370 और 35(A) हटाए जाने के आज सात वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि 5 अगस्त 2019 को यह धाराएं इतिहास का हिस्सा बनी थीं, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की यात्रा में एक निर्णायक नए अध्याय की शुरुआत हुई। PM ने कहा कि बीते सात वर्षों में क्षेत्र के लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आए हैं। बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का विस्तार हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता तथा खेल जैसे क्षेत्रों में नए अवसरों में बढ़ोतरी हुई है।

Read More : RBI ने लगातार तीसरी बार नहीं बदली रेपो रेट, 5.25% पर बनी रहेगी

महिलाओं और वंचित वर्गों को मिले संवैधानिक अधिकार

पीएम मोदी ने अपने संदेश में विशेष रूप से महिलाओं और वंचित समुदायों के अधिकारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के पूर्ण रूप से लागू होने से उन लोगों को सशक्त बनाया गया है, जिन्हें दशकों तक उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया था।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष 5 अगस्त का दिन और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि देश इस वर्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनका जीवनभर का समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। दशकों पहले जो सपना उन्होंने देखा था, उसे 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक पूर्णता मिली।

‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प

अपने संदेश के अंत में PM ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के निरंतर विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि क्षेत्र का हर नागरिक बड़े सपने देखे, उन्हें हासिल करे और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना योगदान दे सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.