श्रीनाथ विश्वविद्यालय में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश: ‘माय भारत’ ने कराई जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं

आदित्यपुर : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत), सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में सोमवार को श्रीनाथ विश्वविद्यालय परिसर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस

श्रीनाथ विश्वविद्यालय

आदित्यपुर : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत), सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में सोमवार को श्रीनाथ विश्वविद्यालय परिसर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के सामाजिक व शारीरिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।

Read More : तारापुर में शिवभक्तों की सेवा में जुटे MLA सरयू राय, अपने हाथों से परोसा भोजन

कुलपति और गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह उपस्थित थे। उनके साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. याहिया मजूमदार, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. मासूमी महतो, हिंदुस्तान के निदेशक डॉ. ताहिर हुसैन तथा जिला युवा अधिकारी मोंटू पातर समेत कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

15 से 29 वर्ष के युवाओं ने दिखाया हुनर

प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिनभर चले इस आयोजन में लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, वाद-विवाद, शॉर्ट फिल्म व रील मेकिंग, कविता वाचन और स्लोगन लेखन जैसी विविध स्पर्धाएं आयोजित हुईं। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक कला के माध्यम से नशामुक्त समाज की मजबूत नींव रखने का संदेश दिया।

विजेताओं को मिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का टिकट

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत के निर्माण की सामूहिक शपथ ली। इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक विधा में पहला स्थान हासिल करने वाले विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सफल कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके युवा मानव घोष ने किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *