JPSC स्कैम पर कांग्रेस का BJP पर पलटवार, आलोक कुमार दूबे ने मांगी CBI जांच

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने जेपीएससी मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब देश भर के छात्र और युवा प्रधानमंत्री व गृह

आलोक कुमार दूबे

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने जेपीएससी मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब देश भर के छात्र और युवा प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से जवाब मांग रहे हैं। भाजपा अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन का राजनीतिकरण करने में जुटी है।

भाजपा शासन में अध्यक्ष और सदस्य गए जेल

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि यदि जेपीएससी की बात होती है, तो झारखंड के इतिहास का सबसे बड़ा काला अध्याय भाजपा शासनकाल में ही लिखा गया था। उस दौरान जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, जो विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रहे थे, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार हुए थे। इसके अलावा आयोग के सदस्य फटिक चंद हेमरोम, शांति देवी और गोपाल नारायण सिंह सहित कई अन्य लोग भ्रष्टाचार के मामलों में जेल जा चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा बताए कि इस भ्रष्टाचार की जिम्मेदारी किसकी थी?

Read More : झारखंड शराब घोटाला: बाबूलाल मरांडी की याचिका पर HC में सुनवाई टली

राज्य गठन के बाद से सभी परीक्षाओं की हो सीबीआई जांच

कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी भी तरह की जांच से नहीं डरती। उन्होंने मांग की कि केवल पिछले छह वर्षों की ही नहीं, बल्कि राज्य गठन के बाद से आयोजित प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम सहित भाजपा शासनकाल की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की सीबीआई (CBI) जांच कराई जानी चाहिए। इसके साथ ही जो मामले पहले से सीबीआई जांच के दायरे में हैं, उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में जेपीएससी की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठे थे। यदि उन नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई बड़े चेहरे कानून के शिकंजे में आ सकते हैं।

हेमंत सरकार छात्रों के साथ, ठोस कार्रवाई जारी

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की महागठबंधन सरकार जेपीएससी आंदोलनकारी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केवल बयानबाजी नहीं की, बल्कि ठोस कदम भी उठाए हैं। राज्य गठन के बाद यह संभवतः पहला मौका है जब प्रतियोगी परीक्षा में अनियमितता के आरोपों पर जांच, कार्रवाई और गिरफ्तारी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद बेनकाब हुई केंद्र सरकार

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार का वास्तविक चेहरा देश के सामने आ गया है। भाजपा अब अपनी राजनीतिक साख बचाने के लिए झारखंड के छात्रों और युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन राज्य के युवा अब हकीकत को समझ चुके हैं। उन्होंने मांग रखी कि भर्ती प्रक्रियाओं में पूरी पारदर्शिता बरती जाए, दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो और किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण न मिले।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *