श्रावणी मेला 2026 : पहाड़ी मंदिर के लिए ट्रैफिक प्लान, जानें पार्किंग और बंद रास्ते

श्रावणी मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित हो रहा है।
पहाड़ी मंदिर

रांची : श्रावणी मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित हो रहा है। इस दौरान पहाड़ी मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है। मेले के प्रत्येक सोमवार यानी 3, 10, 17 और 24 अगस्त तथा श्रावणी पूर्णिमा के दिन 28 अगस्त को विशेष यातायात प्रबंधन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा। साथ ही अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

Read More : कोल इंडिया की बड़ी पहल, पेंशन से स्वास्थ्य सेवाओं तक सेवानिवृत्तों को लाभ

इन स्थानों पर होगी वाहनों की पार्किंग

कटहल मोड़, तिलता चौक, रातू और पिस्का मोड़ की ओर से आने वाले वाहनों को बिरला मैदान पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करने की अपील की गई है। धुर्वा, तुपुदाना, बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए बानो मंजिल रोड स्थित मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, कांके, पिठोरिया, बूटी मोड़, रिम्स, करमटोली, कांटाटोली और लालपुर की दिशा से आने वाले वाहन मोरहाबादी स्थित रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान में पार्क किए जाएंगे।

पहाड़ी मंदिर की ओर इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शनि मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग, दुर्गा मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग, मीनाक्षी गली से पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता और गोशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। इसके अलावा बालाजी मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाले रास्ते पर भी सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों का भी बदलेगा रूट

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर शहर के अन्य व्यस्त मार्गों पर भी कुछ समय के लिए रूट डायवर्ट किया जा सकता है या वाहनों का परिचालन बंद किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे पहाड़ी मंदिर के आसपास अपने दोपहिया या चारपहिया वाहन खड़े न करें। वाहन केवल प्रशासन की ओर से चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *