डोरंडा में पासवा ने लगाए 51 पौधे, आलोक कुमार दूबे ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

रांची : पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के तत्वावधान में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत शुक्रवार को डोरंडा के छप्पन सेट क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए। अभियान का नेतृत्व पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने किया।

आलोक कुमार दूबे

रांची : पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के तत्वावधान में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत शुक्रवार को डोरंडा के छप्पन सेट क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए। अभियान का नेतृत्व पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में संजीत यादव, अभिषेक साहू, मेंहुल दूबे, लाल मनोज नाथ शाहदेव और बच्चा तिवारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More : JPSC जांच पर आलोक कुमार दूबे का जवाब, बोले- दोषियों को संरक्षण नहीं कार्रवाई मिलेगी

पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी

इस अवसर पर पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की महत्वपूर्ण पूंजी भी हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को हर वर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पासवा और दैनिक भास्कर का यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर प्रत्येक क्षेत्र को हराभरा बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

हजारीबाग में भी होगा वृक्षारोपण कार्यक्रम

पासवा के प्रवक्ता मेंहुल दूबे ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इसी क्रम में शनिवार को हजारीबाग जिला पासवा की ओर से लोकमान्य जेपी विद्या मंदिर स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे शामिल होंगे। मेंहुल दूबे ने जिले के शिक्षकों, विद्यार्थियों और पर्यावरण प्रेमियों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *