बिहार में नए सियासी युग का उदय: सम्राट चौधरी ने 24वें सीएम पद की ली शपथ

[the_ad id="3163"]

पटना: बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें शपथ दिलाई.

राज्य के इतिहास में यह पहला अवसर है जब बिहार की कमान पूर्ण रूप से भाजपा के किसी मुख्यमंत्री के हाथों में सौंपी गई है. यह सत्ता परिवर्तन नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे और उनके राज्यसभा जाने के फैसले के बाद हुआ है. लगभग दो दशकों तक बिहार की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया. नई सरकार के शक्ति संतुलन और गठबंधन के समीकरणों को साधने के लिए जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से दो वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

सम्राट चौधरी के साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राजनीति के जानकारों का मानना है कि भाजपा का यह कदम राज्य में अपनी जड़ों को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा दांव है. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बदलाव का जश्न मनाया.

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *