पासवा की बड़ी पहल, बच्चों को पौधों की जिम्मेदारी निभाने का संदेश 2000 छात्रों ने लिया “एक बच्चा-एक वृक्ष का संकल्प 

रांची। पब्लिक स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक वृक्षारोपण अभियान के तहत आज क्लूनी कॉन्वेंट स्कूल में विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर अमृता के सौजन्य से वृक्षारोपण एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों

रांची। पब्लिक स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक वृक्षारोपण अभियान के तहत आज क्लूनी कॉन्वेंट स्कूल में विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर अमृता के सौजन्य से वृक्षारोपण एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पासवा के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों में कम-से-कम एक पौधा लगाने, उसकी नियमित देखभाल करने तथा उसे वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों के इस संकल्प की सभी ने सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान खेल के क्षेत्र में रीजनल, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। पासवा ने इन बच्चों की उपलब्धियों को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर अमृता से आग्रह किया कि जो विद्यार्थी अपने घर में लगाए गए पौधे की एक माह तक नियमित देखभाल कर उसकी प्रगति की जानकारी व्हाट्सऐप के माध्यम से विद्यालय को उपलब्ध कराएंगे, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप अतिरिक्त 10 अंक प्रदान करने पर विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता को और अधिक मजबूत करेगी।

श्री दूबे ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते पर्यावरणीय संकट के दौर में केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। यदि प्रत्येक बच्चा एक वृक्ष लगाने और उसे बड़ा करने का संकल्प निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि पासवा का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक बनाना है। इसी सोच के साथ संस्था पूरे राज्य में वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर अमृता ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का विकास करना भी है। पासवा द्वारा चलाया जा रहा वृक्षारोपण अभियान बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करने का एक सराहनीय प्रयास है।

पासवा प्रवक्ता मेंहुल दूबे ने कहा वृक्षारोपण अभियान जारी रहेगा। छात्रों और युवाओं के प्रयास से 50 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य पूरा होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *