RTE Admission 2026 : रांची में 25% रिक्त सीटों के लिए दूसरा चरण 27 जुलाई से शुरू

रांची : शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(सी) के तहत सत्र 2026-27 में प्रवेश कक्षा की 25 प्रतिशत शेष रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभिभावक 2 अगस्त 2026

RTE

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(सी) के तहत सत्र 2026-27 में प्रवेश कक्षा की 25 प्रतिशत शेष रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभिभावक 2 अगस्त 2026 तक जिला प्रशासन की वेबसाइट www.rteranchi.in पर आवेदन कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने बताया कि दूसरे चरण में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहले चरण में आवेदन किया था और जिनका आवेदन सत्यापन के बाद पात्र पाया गया है। इस चरण में नए आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Read More : रांची नगर निगम का 24×7 कनेक्ट सेंटर बना भरोसेमंद माध्यम, एक कॉल पर मिल रहा समाधान

रिक्त सीटों के आधार पर करना होगा विद्यालय का चयन

जिला प्रशासन के अनुसार, वेबसाइट पर विद्यालयवार रिक्त सीटों की सूची उपलब्ध रहेगी। अभिभावक अपने घर से 1 किलोमीटर, 3 किलोमीटर और अधिकतम 6 किलोमीटर की दूरी के भीतर स्थित अधिकतम तीन विद्यालयों का चयन कर सकेंगे। आवेदन करते समय लॉगिन आईडी के माध्यम से केवल उन्हीं विद्यालयों का चयन किया जा सकेगा, जहां सीटें रिक्त हों। साथ ही घर से विद्यालय की दूरी का विवरण भी दर्ज करना अनिवार्य होगा।

5 अगस्त को होगी ऑनलाइन लॉटरी

रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए 5 अगस्त 2026 को रांची समाहरणालय ब्लॉक में दूरी के आधार पर ऑनलाइन लॉटरी आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी पात्र अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। विस्तृत जानकारी और विद्यालयवार रिक्त सीटों की सूची www.rteranchi.in पर उपलब्ध है। आवेदन भरने में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कार्यालय अवधि में अनिल कुमार (मोबाइल: 9570982798) से संपर्क किया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *