सिलबट्टे से युवक की हत्या के बाद आरोपी ने किया सरेंडर, जांच जारी

गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी गई।
सिलबट्टे

गुमला : गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी गई। यह वारदात बीती रात करीब 10:30 बजे हुई। घटना के बाद आरोपी शुक्रवार सुबह स्वयं सदर थाना पहुंचा और पुलिस को हत्या की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलते ही एसआई बिनय कुमार महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गांव के ही एक व्यक्ति के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read More : बोकारो बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बच्चे संक्रमित, एक ICU में भर्ती

हत्या से पहले गांव में हुआ था हंगामा

पंचायत के मुखिया पति इरकन लकड़ा ने बताया कि हत्या से पहले आरोपी गांव के एक अन्य घर में घुस गया था और वहां हंगामा कर रहा था। इसी दौरान मृतक ने उसे वहां से बाहर निकाला और अपने साथ ले गया। दोनों रात में साथ थे, तभी आरोपी ने पत्थर के सिलबट्टे से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल की भी कर रही जांच

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी कुछ महीने पहले दूसरे राज्य में मजदूरी करता था। उसे अपनी पत्नी और मृतक के बीच प्रेम प्रसंग होने का शक था। ग्रामीणों का मानना है कि इसी संदेह के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस प्रेम संबंध की किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि घटना वाले दिन मृतक के खेत में धान की रोपाई के लिए आरोपी की पत्नी गई थी।

शाम के समय वह मृतक के घर पर थी और आरोपी के बुलाने के बावजूद वापस नहीं लौटी। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर आरोपी गुस्से में था और उसने शराब भी पी रखी थी। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *