प्रस्तावित फुटबॉल ग्राउंड के विरोध में हाईकोर्ट में याचिका दायर, चीफ जस्टिस की बेंच 27 जुलाई को करेगी सुनवाई

रांची। हाईकोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने के मुद्दे को लेकर झारंखड हाईकोर्ट के वकीलों ने अब कानूनी रुख अख्तियार किया है। फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने से हाईकोर्ट के वकील सहमत नहीं दिख रहे हैं और इस मामले को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में एक

रांची। हाईकोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने के मुद्दे को लेकर झारंखड हाईकोर्ट के वकीलों ने अब कानूनी रुख अख्तियार किया है। फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने से हाईकोर्ट के वकील सहमत नहीं दिख रहे हैं और इस मामले को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है।

इस याचिका को गुरुवार को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की कोर्ट में मेंशन किया और जल्द सुनवाई का आग्रह किया। वकीलों के मेंशन आग्रह को स्वीकार करते हुए अदालत ने याचिका से जुड़े पक्षकारों को नोटिस जारी किया है और याचिका पर सुनवाई के लिए सोमवार (27 जुलाई) की तिथि निर्धारित की है।

यह जानकारी हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन एडहॉक कमेटी के महासचिव नवीन कुमार ने दी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के कई वकील कोर्ट में उपस्थित रहे। याचिका में कहा गया है कि अगर हाईकोर्ट परिसर में खाली भूमि पर फुटबॉल ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव है तो उसकी जगह वकीलों के लिए चैंबर और नये वकीलों के बैठने के लिए जगह बना दी जाए। क्योंकि फिलहाल जितनी जगह उपलब्ध है वह काफी नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *