झारखंड के दो आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, CRPF और CISF में मिली बड़ी जिम्मेदारी,विरमित

रांची : झारखंड कैडर के दो आईपीएस अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने संबंधित सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो गई है। राज्य सरकार ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया है। पुलिस मुख्यालय से इस संबंध में विरमन आदेश भी जारी हो चुका

रांची : झारखंड कैडर के दो आईपीएस अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने संबंधित सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो गई है। राज्य सरकार ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया है।

पुलिस मुख्यालय से इस संबंध में विरमन आदेश भी जारी हो चुका है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वालों में झारखंड कैडर की 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी ए. विजयालक्ष्मी व 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार झा शामिल हैं।

झारखंड पुलिस की आईजी प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में आईजी होंगी। वहीं, सीआईडी के डीआईजी चंदन कुमार झा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में डीआईजी के पद पर पदस्थापन किया जाएगा।

वर्तमान में झारखंड कैडर के 26 आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इन दो अधिकारियों के जाने के बाद यह संख्या 28 हो जाएगी। मई महीने में झारखंड पुलिस के डीआईजी कार्मिक सुरेंद्र कुमार झा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डीआईजी बनाया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *