भिलाई स्टील प्लांट के मेगा प्रोजेक्ट में DECS और PMCS सेवा देगी मेकॉन

रांची। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं परामर्श कंपनी मेकॉन लिमिटेड को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मेकॉन और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(सेल) के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के बीच 3.44 मिलियन टन प्रतिवर्ष (एमटीपीए) क्षमता विस्तार परियोजना के लिए महत्वपूर्ण अनुबंध पर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं परामर्श कंपनी मेकॉन लिमिटेड को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मेकॉन और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(सेल) के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के बीच 3.44 मिलियन टन प्रतिवर्ष (एमटीपीए) क्षमता विस्तार परियोजना के लिए महत्वपूर्ण अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
इस समझौते के तहत मेकॉन को परियोजना के लिए डिजाइन एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सर्विसेज (डीईसीएस) तथा प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी सर्विसेज (पीएमसीएस) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी परियोजना की योजना तैयार करने, इंजीनियरिंग डिजाइन, तकनीकी सलाह, परियोजना के क्रियान्वयन की निगरानी और समयबद्ध प्रबंधन जैसे प्रमुख कार्यों का संचालन करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *