पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड भी 83 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार करता दिखा। तेल की कीमतों में यह तेजी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड भी 83 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार करता दिखा। तेल की कीमतों में यह तेजी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि क्या कच्चे तेल की यह तेजी आगे भी जारी रहेगी और इसका असर महंगाई पर भी पड़ेगा।