41 इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 41 इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले और अलग-अलग पुलिस इकाइयों में भेजा गया है। जारी आदेश के मुताबिक सभी इंस्पेक्टरों को अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से तत्काल प्रभाव

चेहल्लुम

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 41 इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले और अलग-अलग पुलिस इकाइयों में भेजा गया है। जारी आदेश के मुताबिक सभी इंस्पेक्टरों को अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। संबंधित एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया गया है कि वे अधिकारियों को विरमित कर नई जगह योगदान के लिए भेजें। साथ ही अनुपालन प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

तबादले की लिस्ट में कई इंस्पेक्टरों को जिला बल से पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, आईआरबी, जैप, रेलवे पुलिस और अन्य इकाइयों में भेजा गया है। वहीं कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। आदेश में इंस्पेक्टर रैंक के साथ एक मुंशी पदाधिकारी का भी स्थानांतरण शामिल है।

इन 41 अधिकारियों को किया गया इधर से उधर

क्र. पदनाम एवं नाम गृह जिला जन्म तिथि वर्तमान पदस्थापन स्थानांतरित जिला/इकाई
1 इंस्पेक्टर धनश्याम प्रसाद साह दुमका 06-12-1966 एटीएस, रांची रांची जिला बल
2 इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार हजारीबाग 05-01-1984 एटीएस, रांची रांची जिला बल
3 इंस्पेक्टर राजीव रंजन कुमार पटना 01-01-1971 चाईबासा जिला बल सीटीसी, मुसाबनी
4 इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह भोजपुर 03-01-1970 अपराध अनुसंधान विभाग, रांची जमशेदपुर जिला बल
5 इंस्पेक्टर परशुराम पासवान औरंगाबाद 10-08-1969 अपराध अनुसंधान विभाग, रांची खूंटी जिला बल
6 इंस्पेक्टर महेंद्र दास औरंगाबाद 14-01-1969 सीटीसी, मुसाबनी अपराध अनुसंधान विभाग, रांची
7 इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा दरभंगा 15-11-1972 सीटीसी, मुसाबनी अपराध अनुसंधान विभाग, रांची
8 इंस्पेक्टर उत्तम कुमार तिवारी धनबाद 07-01-1968 सीटीसी, मुसाबनी अपराध अनुसंधान विभाग, रांची
9 इंस्पेक्टर वीरेंद्र हांसदा गिरिडीह 18-01-1983 सीटीसी, मुसाबनी चतरा जिला बल
10 इंस्पेक्टर चंद्रचंद्र भगत गुमला 19-10-1981 सीटीसी, मुसाबनी चाईबासा जिला बल
11 इंस्पेक्टर आयुर्वेद टोप्पो हजारीबाग 24-05-1967 सीटीसी, मुसाबनी सिमडेगा जिला बल
12 इंस्पेक्टर आनंद तिग्गा पलामू 17-11-1967 सीटीसी, मुसाबनी सिमडेगा जिला बल
13 महिला इंस्पेक्टर करमिला सांगा खूंटी 05-05-1969 सीटीसी, मुसाबनी सिमडेगा जिला बल
14 इंस्पेक्टर दिनेश कुमार नवादा 06-01-1970 गिरिडीह जिला बल गुमला जिला बल
15 इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह पलामू 10-09-1969 गुमला जिला बल सीटीसी, मुसाबनी
16 इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार करमाली बोकारो 11-11-1979 गुमला जिला बल सीटीसी, मुसाबनी
17 इंस्पेक्टर अशोक कुमार पासवान बोकारो 20-08-1986 आईटीएसआर, रांची लातेहार जिला बल
18 इंस्पेक्टर नवीन कुमार रजक गढ़वा 31-12-1980 आईटीएसआर, रांची पलामू जिला बल
19 इंस्पेक्टर अमित रौशन कुल्लू सिमडेगा 20-02-1986 झारखंड जगुआर चाईबासा जिला बल
20 इंस्पेक्टर प्रभाकर मुंडा खूंटी 04-04-1983 झारखंड जगुआर चाईबासा जिला बल
21 इंस्पेक्टर मनोरंजन प्रसाद सिंह देवघर 18-02-1981 झारखंड जगुआर लातेहार जिला बल
22 इंस्पेक्टर रमेश मूर्मू गिरिडीह 10-10-1976 झारखंड जगुआर रांची जिला बल
23 इंस्पेक्टर अजय मिंज रांची 18-01-1981 झारखंड जगुआर गुमला जिला बल
24 इंस्पेक्टर जयदेव पाहन तिर्की रांची 09-01-1984 झारखंड जगुआर चतरा जिला बल
25 इंस्पेक्टर रघुनाथ किस्कू गोड्डा 04-01-1975 झारखंड जगुआर जामताड़ा जिला बल
26 इंस्पेक्टर चंद्रशेखर चौधरी पश्चिमी सिंहभूम 25-02-1979 झारखंड जगुआर चाईबासा जिला बल
27 इंस्पेक्टर अनिल उरांव लोहरदगा 09-06-1980 झारखंड जगुआर खूंटी जिला बल
28 इंस्पेक्टर पंकज कच्छप लोहरदगा 05-01-1984 झारखंड जगुआर चतरा जिला बल
29 इंस्पेक्टर कृष्णकांत पंडा मुंगेर 11-02-1969 जेएपी, हजारीबाग अपराध अनुसंधान विभाग, रांची
30 इंस्पेक्टर गांधी भगत लोहरदगा 01-08-1967 जेएपी, हजारीबाग अपराध अनुसंधान विभाग, रांची
31 इंस्पेक्टर शंभु शरण दास गिरिडीह 02-01-1986 जेएपी, हजारीबाग लोहरदगा जिला बल
32 इंस्पेक्टर समीर तिर्की गुमला 04-12-1982 जेएनएएफसी, नेतारहाट चाईबासा जिला बल
33 इंस्पेक्टर शंकर लकड़ा रांची 28-01-1982 जेएनएएफसी, नेतारहाट लोहरदगा जिला बल
34 इंस्पेक्टर मोहन कुमार पटना 15-01-1981 खूंटी जिला बल पलामू जिला बल
35 इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह बांका 31-12-1969 रेल धनबाद लातेहार जिला बल
36 महिला इंस्पेक्टर नीलम भेंगरा पलामू 10-10-1981 रेल धनबाद लातेहार जिला बल
37 इंस्पेक्टर बाबू बंशी साव हजारीबाग 03-02-1988 रेल धनबाद खूंटी जिला बल
38 इंस्पेक्टर चिन्तामन रजक हजारीबाग 24-01-1984 रेल धनबाद गुमला जिला बल
39 इंस्पेक्टर पंकज कुमार दास देवघर 03-02-1983 रेल धनबाद जामताड़ा जिला बल
40 इंस्पेक्टर राकेश मुंडा रांची 10-02-1985 रेल धनबाद पलामू जिला बल
41 इंस्पेक्टर प्रदीप मिंज सिमडेगा 17-08-1978 रेल जमशेदपुर लातेहार जिला बल

तत्काल प्रभाव से करना होगा योगदान

पुलिस मुख्यालय के आदेश में साफ कहा गया है कि संबंधित वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विरमित करेंगे। इसके बाद सभी अधिकारी अपने नए पदस्थापन वाले जिले या इकाई में योगदान देंगे। संबंधित अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया की अनुपालन रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजनी होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *