फुटबॉल ग्राउंड की जगह वकीलों के चैंबर बनाने का मामला कोर्ट के समक्ष रखा गया

रांची। हाईकोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने के मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट के वकील सहमत नहीं दिख रहे है। एसोसिएशन ने रविवार को पत्र लिखकर इस फैसले का विरोध किया था और अब सोमवार को कोर्ट की कार्यवाही शुरू होते ही चीफ जस्टिस और


रांची। हाईकोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने के मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट के वकील सहमत नहीं दिख रहे है। एसोसिएशन ने रविवार को पत्र लिखकर इस फैसले का विरोध किया था और अब सोमवार को कोर्ट की कार्यवाही शुरू होते ही चीफ जस्टिस और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ के समक्ष इस मामले को लाया गया।

कोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल से मांगा अपडेट
एडहॉक कमिटी के अध्यक्ष ऋतू कुमार और महासचिव नवीन कुमार ने कोर्ट को बताया कि अगर हाईकोर्ट परिसर में खाली भूमि पर फुटबॉल ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव है तो उसकी जगह वकीलों के लिए चैंबर और नये वकीलों के बैठने के लाइट जगह बना दी जाए। फिलहाल जितनी जगह उपलब्ध है वह काफी नहीं है। जिसके बाद कोर्ट ने इस पुरे मामले पर अनभिज्ञता जाहिर करते रजिस्ट्रार जनरल से अपडेट मांगा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *