श्री श्याम मंदिर में 209 वा श्री श्याम भंडारा संपन्न, बाबा के जयकारों से गूंजा दरबार

रांची। राजधानी के हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 209 वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा ओम प्रकाश गुप्ता मंजू गुप्ता के परिवार द्वारा निवेदित किया गया था। इस क्रम में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया

रांची। राजधानी के हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 209 वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा ओम प्रकाश गुप्ता मंजू गुप्ता के परिवार द्वारा निवेदित किया गया था। इस क्रम में
मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया महामंत्री गौरव अग्रवाल एवं गुप्ता परिवार ने इष्ट मित्रों के साथ संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम का भोग भजन गाया। आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी के भोग भजन से श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। सर्वप्रथम भंडारे का भोग लगाकर महाप्रसाद में मिलवाया गया । इसके बाद यजमान परिवार के सदस्यों ने मंदिर के आचार्यों को भोजन प्रसादी ग्रहण करवाया। इसके बाद भंडारे का प्रसाद गौशाला की गायों का खिलाकया गया।

प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। आज के भंडारे में वेजीटेबल पुलाव आलू लॉकी मिक्स झोलदार सब्ज़ी केसरिया जलेबी बिस्किट एवं खीर चूरमा का भोग लगाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में
ओम प्रकाश गुप्ता मंजू देवी ऋषि निवेदिता आदिश्री अन्वेषा प्रिशा निरीश गुप्ता दीपक नीति अग्रवाल मंडल उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया अशोक लड़ियां वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा अनुज मोदी अंकित सिंह हर्ष मिश्रा मनोज खेतावत उपेन्द्र पांडे सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.