झारखंड प्रभारी के. राजू 20 से 23 जुलाई 2026 तक झारखंड के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे

रांचीः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू 20 से 23 जुलाई 2026 तक झारखंड के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस पार्टी की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया और सांगठनिक मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें

रांचीः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू 20 से 23 जुलाई 2026 तक झारखंड के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस पार्टी की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया और सांगठनिक मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि 20 जुलाई दौरे के पहले दिन के. राजू सुबह सुबह 11:10 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे, जहां वे अगले चार दिन रुकेंगे।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि 20 जुलाई को सुबह 11:30 बजे: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया और सोशल मीडिया विभाग के साथ बैठक करेंगे, जिसमें एसआईआर प्रक्रिया को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा होगी। दोपहर 01:00 बजे विधायकों के साथ विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा बैठक होगी। दोपहर 03:00 बजे वे पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन जाएंगे। वहां झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से मिलकर एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपेंगे। शाम 05:00 बजे: स्टेट गेस्ट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 06:30 बजे: खूंटी और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों, उपाध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे।

21 जुलाई को प्रभारी मंत्रियों और कमेटियों के साथ मंथन करेंगे। सुबह 10:00 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक, सुबह 11:30 बजे जेपीसीसी की कैंपेन कमेटी के साथ रणनीति पर चर्चा, दोपहर 02:00 बजे एसआईआर कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक और दोपहर 03:00 बजे जेपीसीसी सचिवों और रांची लोकसभा क्षेत्र के जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

22 जुलाई बूथ का दौरा और सांगठनिक समीक्षा करेंगे। सुबह 10:00 बजे के. राजू खुद रांची महानगर के विभिन्न पोलिंग बूथों का दौरा करेंगे। यहां वे वोटर लिस्ट से अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट नामों को हटाने और सुधारने के काम की समीक्षा करेंगे। दोपहर 02:00 बजे खूंटी लोकसभा क्षेत्र के जेपीसीसी सचिवों और जिला उपाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। शाम 04:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष , विधायक दल के नेता , सचिवों और संगठन महासचिव के साथ एक बड़ी सांगठनिक समीक्षा बैठक होगी। अपने व्यस्त दौरे के आखिरी दिन 23 जुलाई के. राजू सुबह 09:10 बजे रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.