रांची : झारखंड भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
Read More : बहराइच में दर्दनाक हादसा, मगरमच्छ ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया शिकार
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक समरसता बढ़ाने, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसके कार्यकर्ता हैं।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पहुंचाने, लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा समाज के सभी वर्गों के बीच निरंतर संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने की अपील की।
जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री सह ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव ने कहा कि ओबीसी मोर्चा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने झारखंड की वर्तमान जेएमएम, कांग्रेस, राजद और वामपंथी गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।
Read More : रांची में सरकारी भूमि का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने और विकास योजना बनाने के निर्देश
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री ईश्वर प्रजापति ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चौधरी महतो ने दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा वंदे मातरम् के साथ हुआ। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत केशरी, परमेश्वर चौधरी, अजय गुप्ता, प्रोफेसर अर्जुन वर्मा, इंद्रजीत यादव उर्फ लालू, संजू कुशवाहा, अमित अग्रवाल, सुधीर यादव, रमेश बर्मन, शेखर कुमार, प्रकाश साहू, नरेश साहू, गोपाल सोनी, मुखलाल मेहता, संदीप भगत सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।



