सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर इरफान अंसारी की अपील, बोले- बेहतर इलाज सुनिश्चित हो

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की है।
सोनम वांगचुक

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से वांगचुक को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Read More : हॉकी झारखंड समिति भंग हो, खिलाड़ियों का सम्मान सबसे जरूरी : बंधु तिर्की

डॉ. अंसारी ने कहा कि सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। उनके अनुसार, किसी भी व्यक्ति के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

पेपर लीक के मुद्दे का किया जिक्र

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोनम वांगचुक का आंदोलन केवल एक व्यक्ति का विरोध नहीं, बल्कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे और देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वांगचुक की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

राहुल गांधी से भी हस्तक्षेप का आग्रह

डॉ. इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में पहल करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक से भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई आगे भी जारी रखी जा सकती है, लेकिन देश को उनकी जरूरत है, इसलिए उनका स्वस्थ रहना सबसे अधिक जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर संघर्ष महत्वपूर्ण है, लेकिन स्वास्थ्य की अनदेखी किसी भी परिस्थिति में नहीं होनी चाहिए।

Read More : दो बेटों की जान बचाकर खुद नदी में डूबे पिता, मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *