कहा कि हमारी श्रद्धा, आस्था और विश्वास के केन्द्र भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा है
रांची। पूर्व शिक्षा मंत्री बन्धु तिर्की मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखण्ड अंतर्गत लेटे ग्राम में स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के रथ यात्रा में शामिल हुए। जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन किये और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी श्रद्धा, आस्था और विश्वास के केन्द्र भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा है यह बहुत ही अच्छा मौका था जब ग्रामीण भाई-बहनों और अपने क्षेत्र की आम जनता और बच्चों से मिलने का अवसर मिला. आप सभी को भगवान जगन्नाथ स्वामी की इस महान रथयात्रा के शुभ अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनायें. मंगल कामनायें. भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा आपकी आकांक्षाओं और इच्छा को पूर्ण करें और आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि हो।



