पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और धनबाद के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
मन्नान मल्लिक

धनबाद : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और धनबाद के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वासेपुर स्थित शमशेर नगर कब्रिस्तान में इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, प्रशासनिक अधिकारी, समर्थक और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए तथा नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। जनाजे में कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Read More : झारखंड में सड़क परियोजनाओं में देरी पर सख्त हुए सीएम हेमंत सोरेन, 2 महीने का अल्टीमेटम

धनबाद की राजनीति का प्रभावशाली चेहरा थे मन्नान मल्लिक

मन्नान मल्लिक लंबे समय तक धनबाद की राजनीति के प्रभावशाली नेताओं में शामिल रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन को धनबाद की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। अंतिम विदाई के दौरान मौजूद नेताओं ने कहा कि उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और जनता के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।

प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री और धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक के निधन पर जिला प्रशासन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। DC आदित्य रंजन और SSP प्रभात कुमार उनके हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम नमन किया। इस दौरान उपायुक्त ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनके सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *