ऑपरेशन ‘अमानत’ के तहत बरामद वीवो मोबाइल RPF ने असली मालिक को लौटाया

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट लोहरदगा ने ऑपरेशन 'अमानत' के तहत बरामद एक वीवो मोबाइल फोन को उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया।

लोहरदगा : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट लोहरदगा ने ऑपरेशन ‘अमानत’ के तहत बरामद एक वीवो मोबाइल फोन को उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया। यह मोबाइल रेल मदद पर दर्ज शिकायत के आधार पर बरामद किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार 6 जुलाई 2026 को आरपीएफ पोस्ट लोहरदगा ने 11 जून 2026 की रेल मदद शिकायत के संबंध में कार्रवाई करते हुए वीवो मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद मोबाइल को नियमानुसार आरपीएफ पोस्ट में सुरक्षित रखा गया और शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दी गई।

Read More : रांची रथ मेला में संजय सेठ ने सहायता शिविर का किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

सत्यापन के बाद सौंपा गया मोबाइल

15 जुलाई 2026 को मोबाइल के स्वामी तारकेश्वर कुमार पासवान (33 वर्ष), पिता स्वर्गीय नरेश पासवान, निवासी बरोडीह, थाना नगर उंटारी, जिला गढ़वा (झारखंड), RPF पोस्ट लोहरदगा पहुंचे। उन्होंने मोबाइल की पहचान की, जिसके बाद आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर स्वामित्व का सत्यापन किया गया। सभी निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मोबाइल फोन उन्हें विधिवत सुपुर्द कर दिया गया।

आरपीएफ का जताया आभार

मोबाइल वापस मिलने पर तारकेश्वर कुमार पासवान ने रेलवे सुरक्षा बल का आभार व्यक्त करते हुए RPF की त्वरित और जनहितैषी कार्यप्रणाली की सराहना की। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुदर्शन पिंग, आरक्षी अरुण कुमार और आरक्षी अखिलेश सिंह की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *