राजमहल सांसद विजय हांसदा बंधन में बंधे, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राजमहल सांसद विजय हांसदा बुधवार को सुप्रिया मुर्मू के साथ विवाह बंधन में बंध गए।
विजय हांसदा

राजमहल : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राजमहल सांसद विजय हांसदा बुधवार को सुप्रिया मुर्मू के साथ विवाह बंधन में बंध गए। दोनों का विवाह सादगीपूर्ण समारोह में संपन्न हुआ, जिसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी शुभचिंतक शामिल हुए। विवाह के बाद समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिनमें विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू चर्च में वैवाहिक परिधान में नजर आ रहे हैं। तस्वीरें वायरल होने के साथ ही नवविवाहित दंपत्ति को शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी शुरू हो गया।

Read More : 14वीं JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर भाजयुमो का आंदोलन, युवाओं के मुद्दों पर बनी रणनीति

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी विवाह समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने नवदंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। दीपिका पांडेय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विजय हांसदा और उनकी पत्नी सुप्रिया मुर्मू के शुभ विवाह समारोह में शामिल होकर उन्हें बधाई देने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि परिवारजनों और शुभचिंतकों के बीच आयोजित यह समारोह बेहद सुंदर और आत्मीय रहा।

सोशल मीडिया पर मिल रहीं शुभकामनाएं

विवाह की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग नवविवाहित जोड़े को लगातार बधाई दे रहे हैं। शुभचिंतकों ने विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के सुखद, सफल और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की है।

Read More : पलामू में 10 दिव्यांगों को मिली ट्राई स्कूटी, वित्त मंत्री ने किया वितरण

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *