नई दिल्ली : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस के 6777 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 से 19 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Read More : भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन ट्रेन इस दिन होगी लॉन्च, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। आयु सीमा के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
यूनिटवार रिक्त पद
- कटिहार (KIR) एवं तिनधरिया (TDH) कार्यशाला : 1103 पद
- अलीपुरद्वार (APDJ) : 651 पद
- रंगिया (RNY) : 750 पद
- लमडिंग (LMG) : 1274 पद
- तिनसुकिया (TSK) : 860 पद
- न्यू बोंगाईगांव कार्यशाला (NBQS) एवं इंजीनियरिंग कार्यशाला (EWS/BNGN) : 881 पद
- डिब्रूगढ़ कार्यशाला (DBWS) : 763 पद
- मुख्यालय, मालीगांव (HQ) : 495 पद
कुल रिक्तियां : 6777
आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
- एससी/एसटी/ईबीसी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवार : आवेदन शुल्क नहीं।
- अन्य सभी वर्ग : 100 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।




